Follow us to get latest updates

MASS MINIATURE RADIOGRAPHY




 Micrordiography या Mass Miniature Radiography एक इमेजिंग तकनीक है जिसमे बहुत ही छोटे ऑब्जेक्ट या छोटी डिटेल को  बहुत ही छोटे फोकल स्पॉट व बहुत अधिक वोल्टेज तथा अल्ट्रा फाइन इमल्शन की सहायता से अध्ययन किया जाता है | इसे चेस्ट फ्लूरोग्राफी नहीं कहते है |          
            Mass Miniature Radiography एक rapid screening technique है जिसमे infectious disease जैसे की pulmonary tuberculosis (T.B.) के लिए चेस्ट की रेडियोग्राफी की जाती है | इसे  chest photofluorography या micro radiography  भी कहते है |  इसका abreugraphy नाम इसके खोजकर्ता Dr. Manuel DIas de Abreu के नाम पर रखा गया है जो की एक ब्राज़ीलियाई physician तथा pulmonologist थे |

MASS MINIATURE RADIOGRAPHY

                      Tuberculosis को कंट्रोल करने के  लिए medical research council, London ने सन 1941 में tuberculosis पर एक समिति गठित की | इसका उदेश्य symptomless तथा latent pulmonary tuberculosis के डिटेक्शन के लिए मास रेडियोग्राफी को संभव बनाना था | इसके लिए कौंसिल ने 1943 में एक बहुत ही बढ़िया मैनहीने बनायीं जिसके द्वारा mass miniature radiography संभव थी |
MASS MINIATURE RADIOGRAPHY

                     इस इक्विपमेंट में एक fluoroscent screen लगी होती है जो ब्लू या ग्रीन लाइट उत्सर्जित करती है |  इस स्क्रीन के पीछे एक mirror optic system लगा होता है जो fluoroscent screen पर बनी इमेज को एक छोटी फिल्म पर फोकस करता है | इसके लिए स्क्रीन तथा फिल्म को दूर दूर रखा जाता है तथा एक कैमरा लेंस की सहायता से इमेज को फिल्म पर फोकस किया जाता है | इस फिल्म की साइज 70mm x 70mm से 100mm x 100mm होती है जिन्हे miniture radiograph कहा जाता है | फिल्म पर इनका परमानेंट रिकॉर्ड भी संभव होता है |

Apparatus for MMR

Power unit

यह एक high tension unit होती है जिसमे four valve rectification लगा होता है | यह यूनिट 100 kVp पर 100 mA से 400 mA तक का आउटपुट देती है |
MASS MINIATURE RADIOGRAPHY
MMR Block Diagram

X-Ray Tube

इसमें rotating anode x ray tube काम में ली जाती है | इसमें ड्यूल फिलामेंट ड्यूल फोकस स्पॉट होते है | ये फोकल स्पॉट 1mm तथा 2mm square के होते है |
MASS MINIATURE RADIOGRAPHY
MMR Control Panel

 Fluoroscent screen and Grid

इसमें एक 16X16 in. की fluoroscent screen लगी होती है | यह रेडिएशन से प्रोटेक्शन के लिए लेड ग्लास के द्वारा कवर की गई होती है |  यह स्क्रीन येलो-ब्लू या ग्रीन लाइट उत्सर्जित करती है | इस स्क्रीन पर एक्सरे ट्यूब की तरफ एक स्टेशनरी ग्रिड भी लगा होता है, जो स्कैटर रेडिएशन को कम करता है |

Camera

एक्सपोज़र स्विच के साथ एक विधुत संचालित कैमरा लगा होता है |  कैमरा साइड की ओर स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए लेड ग्लास का कवर लगा होता है |

Lens

इसमें अलग अलग प्रकार के कई lens लगे होते है जो इंटेंसीफायिंग स्क्रीन से आने वाली लाइट को फिल्म पर फोकस करते है |

MMR Film Developing 

photofluorography developing tank

MMR Film को डेवेलप तथा फिक्स करने की आवश्यकता होती है | इसके लिए MMR Roll Film को डेवेलप करने के लिए एक स्पेशल टैंक होता है जो की स्पाइरल फ्रेम पर बने होते है | इसमें डेवलपमेंट टाइम 68 °F पर 7min का होता है |

Viewing of MMR Film

MASS MINIATURE RADIOGRAPHY

MMR Film को देखने के लिए एक स्पेशल प्रोजेक्टर होता है जो एक्सरे इमेज को परदे पर प्रोजेक्ट करता है | इन फिल्म्स को देखने के लिए magnifying glass का भी उपयोग किया जाता है |


Back to Main Menu




4 टिप्‍पणियां: