Follow us to get latest updates

JUDET'S PROJECTION HIP JOINT ANTERIOR OBLIQUE

यह प्रोजेक्शन acetabulum में फ्रैक्चर को देखने के लिए किया जाता है | यधपि acetabulum pelvis AP view में भी दिखाई देती है लेकिन यहाँ femur के head तथा ischium, anterior तथा posterior acetabulum rim पर अध्यारोपित हो जाते है |
Judet projection पेशेंट की प्रोन पोजीशन में acetabulum की anterior rim को प्रदर्शित करता है |  Lautenstein's projection (hip posterior oblique) पेशेंट की सूपाइन पोजीशन में acetabulum की posterior rim को प्रदर्शित करता है |
JUDET'S PROJECTION HIP JOINT ANTERIOR OBLIQUE


Position of patient and cassette

  • पेशेंट को एक्सरे टेबल पर prone सुलाते है | 
  • इस स्थिति से पेशेंट को अप्रभावित hip joint पर 45° rotate करते है | प्रभावित भाग इस स्थिति में ऊपर उठ जाता है जिसे non opaque pad से सपोर्ट प्रदान करते है | 
  • इस स्थिति में टेबल टॉप के पास वाली acetabulum rim टेबल टॉप के लगभग पैरेलल हो जाती है | 

Direction and Centring of Xray beam

JUDET'S PROJECTION HIP JOINT ANTERIOR OBLIQUE

Collimated x ray beam को coccyx के दूरस्थ भाग पर फोकस करते है तथा एक्सरे बीम को 12° cranial angulation दिया जाता है |

Exposure parameter

    • kVp                   -  70 to 90
    • Technique         -   500ma
    • Time                 -    0.15 sec
    • Grid                  -    yes
    • Grid ratio          -   10 : 1
    • FFD                  -    100cm
    • Focal spot        -    Large (0.2mm)
    * image source- Clark's positioning in radiography

    कोई टिप्पणी नहीं:

    एक टिप्पणी भेजें