Follow us to get latest updates

SKULL RADIOGRAPHY TERMINOLOGY




             Skull की रेडियोग्राफी Skull तथा face पर पाए जाने वाले कुछ palpable/visible landmarks तथा कुछ recognised lines की सहायता से की जाती है |
palpable visible landmarks of skull

Landmarks 

Outer Canthus of Eye 

ऊपर तथा निचे की पलकों का lateral side में मिलने का स्थान |

Infraorbital margin/point

Eye orbit का सबसे निचे का किनारा |

Nasion

Face पर फ्रंटल तथा नेसल बोन के मिलने का स्थान nasion कहलाता है |

Glabella

फेस पर nasion के ठीक ऊपर फ्रंटल बोन में पाया जाने  वाला bony prominence Glabella कहलाता है |

Vertex

Skull पर MSP पर पाया जाने वाले सबसे ऊपर का स्थान vertex कहलाता है |

External Occipital Protuberance (inion)  

Occipital Bone पर पाया जाने वाला bony prominence को inion कहते है | यह साधारणतया MSP पर पाया जाता है |

External Acoustic Meatus (EAM)

Temporal bone में कान की opening EAM कहलाती है |

Lines


Interpupillary (Interorbital)  line

दोनो ऑर्बिट के सेंटर को जोड़ने वाली लाइन या सामने देखने की अवस्था में दोनों प्यूपिल को जोड़ने वाली लाइन इंटरप्यूपिल्लरी लाइन कहलाती है |
radiographic base line of skull

Infraorbital Line 

दोनों इंफ़्राऑर्बिटल पॉइंट को जोड़ने वाली लाइन को infraorbital line कहते है |
infraorbital and interpupillary line of skull

Anthropological Baseline or Frankforter line

Infraorbital point तथा EAM के upper border से गुजरने वाली लाइन Anthropological Baseline or Frankforter line कहलाती है |
orbito meatal or radiogrphic base line and anthropological base line of skull

Orbito-meatal baseline or Radiographic baseline

Eye के Outer canthus को EAM के सेंटर से मिलाने वाली लाइन Orbito-meatal baseline or Radiographic baseline कहलाती है | यह Anthropological Baseline से 10° एंगल पर होती है |

Planes 

planes of skull

Median Sagittal Plane (MSP) 

 यह स्कल को राइट तथा लेफ्ट दो भागो में विभाजित करता है |  यह anteriorly, nasion से तथा posteriorly inion से गुजरता है |

Coronal Plane

यह Median Sagittal Plane से 90° पर स्थित होता है, तथा स्कल को एंटीरियर तथा पोस्टीरियर दो भागो में विभाजित करता है |
axial plane of skull

Anthropological Plane

Infraorbital line तथा दो Anthropological Baseline मिलाने वाले प्लेन को Anthropological Plane कहते है | यह axial plane के पैरेलल होता है |
mr image showing saggital and coronal plane

Auricular Plane

यह Anthropological Plane के लंबवत होता है तथा दोनों EAM के सेंटर से गुजरता है | यह coronal plaen के समान्तर होता है |



Back to Main Menu




1 टिप्पणी: