Follow us to get latest updates

Radiation Protection and Hazzards लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Radiation Protection and Hazzards लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

CARDINAL PRINCIPLES OF RADIATION PROTECTION

रेडियोलोजी में सभी हेल्थ फिजिक्स एक्टिविटी पेशेंट तथा कार्मिक के रेडिएशन एक्सपोज़र को कम करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है | न्यूक्लियर एक्टिविटी के लिए टाइम, डिस्टेंस तथा शील्डिंग तीन कार्डिनल प्रिंसिपल डेवेलप किये गये जो डायग्नोस्टिक रेडियोलोजी के लिए भी समान रूप से उपयोगी पाये गये | इन कार्डिनल प्रिंसिपल के उपयोग से रेडिएशन एक्सपोज़र को काम किया जा सकता हैं  |

MINIMIZE TIME

किसी भी व्यक्ति का डोज़ उसके एक्सपोज़र टाइम से सीधे सम्बंधित होता हैं |  अगर किसी का एक्सपोज़र टाइम डबल कर दिया जाये तो उसका एक्सपोज़र भी डबल हो जायेगा |

रेडियोग्राफ़ के दौरान एक्सपोज़र टाइम कम रखा जाता है जिससे एक्सरे फिल्म में मोशन बलर (blur) कम आता है | फ्लुओरोस्कोपी में एक्सपोज़र टाइम कम रखना चाहिए जिससे पेशेंट तथा कार्मिक को रेडिएशन डोज़ कम लगता है | यह रेडिएशन प्रोटेक्शन का वो भाग होता है जो रेडिएशन टेक्नोलॉजिस्ट से सीधे जुड़ा हुआ नहीं होता है | इसके लिए रेडियोलाजिस्ट को ट्रैन किया जाता है की वो फ्लुओरोस्कोपी के फुट स्विच को लगातार दवाये रखने के बजाये एक सीक्वेंस के रूप में ऑन ऑफ करे | इससे रेडिएशन डोज़ कम होता है |  Pulsed progressive fluoroscopy से पेशेंट डोज़ 0.1 गुना कम किया जा सकता है  |
CARDINAL PRINCIPLES OF RADIATION PROTECTION
TIME AND DISTANCE


MAXIMIZE DISTANCE

 रेडिएशन सोर्स तथा पेशेंट के बीच डिस्टेंस को बढ़ाने से रेडिएशन एक्सपोज़र तेजी से कम होता है | यह डोज़ में कमी की गणना इनवर्स स्क्वायर लॉ से की जाती है | अधिकांश रेडिएशन सोर्स पॉइंट सोर्स होते है जैस एक्सरे ट्यूब | रेडियोग्राफ़ में पेशेंट तथा रेडिएशन सोर्स के मध्य दुरी साधारणतया फिक्स होती है तथा रेडिएशन टेक्नोलॉजिस्ट प्रोटेक्टिव लैड बैरियर के पीछे खड़ा होता है |

MAXIMIZE SHIELDING

रेडिएशन से एक्सपोज्ड पर्सन तथा रेडिएशन सोर्स के मध्य शील्डिंग करने से रेडिएशन डोज़ को बहुत ज्यादा कम किया जा सकता है जैसे- प्रोटेक्टिव लेड बैरियर | डायग्नोस्टिक रेडियोलोजी में शील्डिंग लेड या लेड एक्विवैलेन्ट मटेरियल की बनी होती है |   शील्डिंग मटेरिल कितने रेडिएशन को रोकता है यह half value layer (HVT) या tenth value layer (TVT) से पता लगाया जा सकता है |
TIME DISTANCE SHIELDING RULE FOR RADIATION PROTECTION
SHIELDING


HVL

शील्डिंग मटेरियल की वह मात्रा जो रेडिएशन डोज़ को आधा कर दे | 
रेडियोलोजी में शील्डिंग मटेरियल के उपयोग का दूसरा उदाहरण प्रोटेक्टीव अपैरल (परिधान) हैं | प्रोटेक्टिव एप्रन में साधारणतया 0.5mm Pb होता है |  यह लगभग 2HVL के बराबर होता है जिसके द्वारा ऑक्यूपेशनल एक्सपोज़र को 25% तक ले आना चाहिए |







HOME




ALARA PRINCIPLE

ALARA PRINCIPLE एक radiation protection principle है, जो यह बताता हैं की रेडिएशन से प्रोटेक्शन कैसे किया जा सकता हैं | यह radiation protection का मूलभूत (fundamental) प्रिंसिपल है |
ALARA PRINCIPLE
ALARA

इस नियम के अनुसार किसी ह्यूमन, एनिमल या मटेरिल पर आयोनाइजिंग रेडिएशन उपयोग में लाते है तो रेडिएशन उतना कम होना चाहिए जितना कम प्रैक्टिकली प्राप्त किया जा सके | 
whenever ionizing radiation has to be applied to humans, animals or materials exposure should be as low as reasonably achievable.
 ALARA रेडिएशन प्रोटेक्शन प्रिंसिपल रेडिएशन डोज़ में कमी करने तथा रेडियोएक्टिव पदार्थो का वातावरण में उत्सर्जन को सभी यथोचित तरीको (by reasonable methos) से रोकने पर आधारित हैं | ALARA सिर्फ एक रेडिएशन प्रोटेक्शन प्रिंसिपल नहीं है अपितु यह सभी रेडिएशन प्रोटेक्शन प्रोग्राम के लिए एक नियामक आवश्यकता (regulatory requirement) है | ALARA अवधारणा  उन सभी गतिविधियों का एक अभिन्न अंग है जिसमें विकिरण या रेडियोधर्मी पदार्थों का उपयोग शामिल है और अनावश्यक रेडिएशन एक्सपोज़र या ओवर एक्सपोज़र के जोखिम को भी रोकने में मदद कर सकता है। Time, Distance तथा Shielding तीन प्रमुख प्रिंसिपल हैं जो ALARA को डोज़ मेन्टेन रखने में हेल्प करते हैं | 


TIME

      एक्सपोज़र के टाइम को कम करने से रेडिएशन डोज़ को सीधे काम किया जा सकता हैं | समय बढ़ने के साथ अवशोषित डोज़ बढ़ता हैं तथा घटने के साथ अवशोषित डोज़ घटता हैं | रेडिएशन एक्सपोज़र के टाइम को घटा कर रेडिएशन डोज़ घटाया जा सकता हैं |

DISTANCE

     विकिरण एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन होता है अतः यह व्युत्क्रम वर्ग (inverse square law)  का पालन करता हैं | अतः जैसे जैसे पेशेंट की रेडिएशन सोर्स से दुरी बढ़ती जाएगी पेशेंट पर गिरने बाले रेडिएशन डोज़ की मात्रा कम होती जाएगी | पेशेंट व रेडिएशन सोर्स के बीच की दुरी दुगुनी करने पर एक्सपोज़र की मात्रा 1/4 हो जाती हैं | 


SHIELDING

Lead तथा lead equivalent material की शील्डिंग एक्सरे तथा गामा रे रेडिएशन से बचाव का एक प्रभावी तरीका हैं | Lead aprons, mobile lead shields, lead glasses,तथा lead barriers आदि शील्डिंग के काम में आने विभिन्न प्रकार के उपकरण है | रेडिएशन एरिया में काम  करते समय इन शील्डिंग मटेरियल का उपयोग करना आवश्यक हैं |







HOME




TEN DAY RULE

"10 दिन के नियम" ने सिफारिश की है कि, चाइल्ड बिअरिंग ऐज (बाल धारण क्षमता ) वाली महिलाओं में, गैर-जरूरी (non urgent x ray investigation)एक्स रे इन्वेस्टीगेशन जो पैल्विक पार्ट को इर-रेडिएट करते हैं, उन्हें मासिक धर्म चक्र के पहले 10 दिनों तक सिमित किया जाना चाहिए। 
In women of child-bearing potential, non-urgent x ray examinations that entailed pelvic irradiation should be restricted to the first 10 days of the menstrual cycle.
 Otake and Schull ने सबसे पहले दिखाया की गर्भ धारण के 8 से 15 हफ्ते बाद अगर मैटरनल एब्डोमेन (माता के एब्डोमेन) पर रेडिएशन डाला जाये तो तो बच्चे के forebrain का डेवलपमेंट रूक जाता हैं तथा मेन्टल विषमता उत्पन्न हो जाती हैं |
TEN DAY RULE
10 DAY RULE

10 दिन का समय वह समय होता हैं जहा डेवलपिंग फिटस को हानि की सबसे काम संभावना होती क्योकि इस समय गर्भधारण की सबसे कम संभावना होती हैं |

निम्न पेशेंट्स के लिए यह नियम लागु नहीं होता हैं -
1. अगर  महिला ने रीसेंट सेक्सुअल इंटरकोर्स से इंकार किया हो |
2. अगर महिला उसी वक़्त मेंस्रूअल साइकिल पर हो |
3. अगर महिला पिछले 3 महीने से ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स (गर्भ निरोधक गोलिया ) ले रही हो तथा वो संतुष्ट है की ये प्रभावी हैं |
4. अगर महिला के पिछले 3 महीने से इंट्रा यूटेराइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस (Copper -T ) लगी हो तथा वो संतुष्ट है की ये प्रभावी हैं |
5. Women who had sterlized.







HOME