Follow us to get latest updates
lumber लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
lumber लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इस प्रोजेक्शन में दोनों साइड के pars interarticularis तथा apophyseal joints को देखा जाता है | इसके लिए एक DDR system युक्त एक्सरे टेबल या 30 X 40 cm की CR cassette काम में ली जाती है |
Position of patient and image receptor
पेशेंट के Hip तथा knees को flex कर देते है तथा ट्रंक के स्टेबिलिटी के लिए पिलो लगा देते है |
इमेज रिसेप्टर की सेंटरिंग lower costal margin पर करते है |
Direction and location of x ray beam
Collimated horizontal एक्सरे बीम को mid-clavicular line पर lower costal margin level पर सेंटर करते है |Image characteristics
Obliquity की degree इस प्रकार होनी चाहिए की vertebrae के पोस्टीरियर एलिमेंट "Scottie dog" appearance दर्शाये |Radiological considerations
Pars interarticularis vertebrae के पोस्टीरियर एलिमेंट होते है जो facets को सपोर्ट प्रदान करते है ये एक vertebral body को दूसरी पर एंटीरियर डायरेक्शन में स्लिप होने से रोकते है | इन pars में डिफेक्ट unilateral या bilateral हो सकता है तथा ये congenital या trauma के कारण हो सकता है |Back to Main Menu
Lumber vertebrae की mobility तथा stability देखने के लिए lateral flexion तथा extension प्रोजेक्शन किये जाते है |
Position of patient and cassette
यह प्रोजेक्शन supine position में किया जा सकता है पर इसे सबसे अधिक इरेक्ट अवस्था में पेशेंट को स्टूल पर vertical cassette या bucky के सामने बैठा कर किया जाता है |पेशेंट को स्टूल पर इस प्रकार बैठाते है की पेशेंट की डोर्सल एस्पेक्ट कैसेट से लंबवत रहे |
Flexion के लिए पेशेंट को जितना हो सके आगे झुकाते है जिससे की लम्बर स्पाइन फ्लेक्स हो जाये |
Extension के लिए पेशेंट को पीछे की और झुकाते है | लंबर रीजन को जितना हो सके उतना extend करते है | सीट की बैक को स्टेबिलिटी के लिए पेशेंट को पकड़ा देते है |
Direction and Location of the X-ray beam
Collimated horizontal central beam को 3rd lumbar vertebrae के spinous process से 7.5cm anterior, lower costal margin पर सेंटर करते है |Essential image characteristics
Image में T12 तथा lumber sacral junction include होना चाहिए |अगर AEC (automatic exposure control ) काम में लिया जा रहा है तो AEC, vertebrae की सीध में होना चाहिए अन्यथा एक्सपोज़र सही प्राप्त नहीं होगा |
Manual exposure में supine lateral projection के लिए exposure factor ज्यादा रखने चाहिए क्योकि ग्रेविटी के कारण सारे ऑर्गन vertebral column के दोनों साइड में आ जाते है |
Exposure parameter
- kVp - 70 to 90
- Technique - 500ma
- Time - 0.2 sec
- Grid - yes
- Grid ratio - 10 : 1
- FFD - 100cm
- Focal spot - Large (0.2mm)
Back to Main Menu
किसी पेशेंट को संभावित lumbar vertebrae fracture हो तो उसे बिना किसी medical supervision के casualty trolley से उठाना नहीं चाहिए | इसी तरह पेशेंट इन परिस्थितियो में lateral decubitus position में भी नहीं लाना चाहिए | इस स्थिति में dorsal decubitus position में horizonatl beam के साथ रेडियोग्राफी करना आवश्यक हो जाता है |
Position of patient and Image Receptor
Trolley की पोजीशन इस तरह एडजस्ट करते है की पेशेंट का lower costal margin, cassette के सेंटर में तथा पेशेंट का median sagittal plane, cassette के पैरलल रहे |
Trolley को इस तथा ऊपर या निचे करते है की पेशेंट का mid-coronal plane, cassette के मिडलाइन के सम्पाती (coincident ) रहे |
संभव हो तो आर्म्स को सर के ऊपर कर देते है |
Direction and location of x ray beam
Collimated horizontal central beam को 3rd lumbar vertebrae के spinous process से 7.5cm anterior, lower costal margin पर सेंटर करते है |Image Characteristic
Exposure parameter
- kVp - 70 to 90
- Technique - 500ma
- Time - 0.2 sec
- Grid - yes
- Grid ratio - 10 : 1
- FFD - 100cm
- Focal spot - Large (0.2mm)
Back to Main Menu
LUMBER SPINE LATERAL PROJECTION
यह प्रोजेक्शन भी lumbosacral spine की standard series का एक हिस्सा है जिसे lumber spine AP View के साथ करते है |
Position of patient and image receptor
- पेशेंट को एक्सरे टेबल पर उसे उसकी किसी भी एक साइड पर सुलाते हैं | अगर पेशेंट को scoliosis है तो curve की concavity xray tube की तरफ रखना सबसे अच्छा रहता है | पेशेंट के आर्म्स को ऊपर की ओर पेशेंट के सर के सामने पिलो के ऊपर आरामदायक अवस्था में रख देते है |
- पेशेंट के hip तथा knee को फ्लेक्स कर देते है | पेशेंट के coronal plane को इस तरह रखते है की वह एक्सरे टेबल के परपेंडिकुलर तथा टेबल के mid line के coincident रहे |
- Vertibral column को टेबल के पैरेलल लाने के लिएwaist तथा knees के नीचे pillow रख देते हैं |
- Image receptor को lower costal margin के लेवल पर सेंटर करते है |
Direction and Location of Xray beam
Collimated vertical x ray beam को 3rd lumber spinous process से 7.5cm anterior, lower costal margin के लेवल पर सेंटर करते है |Essential Image Characteristics
Exposure parameter
- kVp - 70 to 90
- Technique - 500ma
- Time - 0.2 sec
- Grid - yes
- Grid ratio - 10 : 1
- FFD - 100cm
- Focal spot - Large (0.2mm)
Back to Main Menu
Lumber spine AP View में lumber vertebrae की इमेजिंग की जाती है | Lumber vertebrae संख्या में 5 होती है | Trauma, postoperative तथा chronic condition में लंबर स्पाइन की रेडियोग्राफी की जाती है |
Position of patient and image receptor
- पेशेंट को bucky table में supine सुलाते है तथा MSP को कैसेट के perpendicular तथा midline के coincident रखते है |
- दोनों anterior superior iliac spine को टेबल से समान दुरी पर रखते है ताकि पेशेंट में रोटेशन न हो |
- दोनों Hip तथा knee को फ्लेक्स करते है तथा foot की planter surface को टेबल पर रखते है जिससे lumber arch कम हो जाता है तथा lumber region टेबल टॉप के पैरेलल हो जाता है |
- इसके लिए पर्याप्त लम्बाई की CR cassette काम में ली जाती है तथा रेडिओग्राफ में lower thoraic vertebrae तथा sacro-iliac joint शामिल किया जाता है |
- एक्सरे बीम की सेंट्रिंग लोअर कोस्टल मार्जिन पर रखी जाती है |
- एक्सपोज़र arrested expiration में किया जाता है, क्योकि इस परिस्थिति में डायाफ्राम ऊपर की और चला जाता है | नार्मल परिस्थितिओ में लंग्स अपर तथा लोअर लंबर स्पाइन में बहुत ज्यादा कंट्रास्ट तथा डेंसिटी डिफरेंस उत्पन्न कर देता है |
Direction and Location of X-ray beam
Collimated vertical x ray beam को lower costal margin को मिलाने वाली लाइन केबीच में सेंटर करते है |Image Characteristic
- इमेज में T12 तथा पुरे sacro iliac joint शामिल होने चाहिए |
- SI joint की spine से दूरी को देखकर रोटेशन का पता लगाया जा सकता है |
Exposure parameter
- kVp - 70 to 90
- Technique - 500ma
- Time - 0.15 sec
- Grid - yes
- Grid ratio - 10 : 1
- FFD - 100cm
- Focal spot - Large (0.2mm)
Note
Relatively fit patient में यह प्रोजेक्शन postero-anterior position में भी परफॉर्म किया जा सकता है | इससे lumber lordosis की concavity एक्सरे ट्यूब की तरफ होती है जिससे disc space तथा sacro iliac joint ज्यादा अच्छे तरीके से दिखाई देती है |Tags : lumbosacral spine, lumbar spine x ray positioning, x-rays of the lumbar spine, adult lumber spine ap, l s spine x ray positioning, lumbar disc, conditions of the lumbar spine, l s spine, l-spine.
Back to Main Menu
Lumbar spine series में दो स्टैण्डर्ड प्रोजेक्शन तथा साथ ही एडिशनल प्रोजेक्शन की एक रेंज होती है जो की क्लीनिकल कंडीशन पर निर्भर करती है | Lumbar spine x ray, स्पाइन में सबसे ज्यादा किये जाने वाले एक्सरे होते है | CT तथा MRI की तुलना में लंबर स्पाइन रेडियोग्राफी की क्वालिटी इनफीरियर होती है |
Indication
Fall from HeightAcute back pain
Neurological deficit
Post operative imaging
Chronic condition
History of cancer and Associated back pain




