Follow us to get latest updates

HIP JOINT FROG'S LEGS POSITION

यह प्रोजेक्शन बेसिक antero-posterior projection के साथ दोनों hip joint के comparison के लिए किया जाता है | यह बच्चो में capital epiphysis के osterochondritis (Perthe's disease)  तथा slipped upper femoral epiphysis (SUFE) के लिए किया जाता है | इस पोजीशन को frog position कहा जाता है |  Departmental protocol के अनुसार gonad protection device काम में ली जाती है |
radiograph showing both lateral hip in frog position

Position of Patient and Image Receptor

frog lateral radiograph for hip joint
  • पेशेंट को bucky table पर supine सुलाते है तथा Median Sagittal Plane को कैसेट के perpendicular तथा midline के coincident रखते है | 
  • दोनों anterior superior iliac spine को टेबल से समान दुरी पर रखते है ताकि पेशेंट में रोटेशन न हो | 
  • पेशेंट के दोनों hips तथा knee को flex कर देते है तथा दोनों limbs को लेटरल 60° रोटेट करते है | इस स्थिति में दोनों knee एक दूसरे से अलग हो जाते है तथा दोनों foot की planter surface एक दूसरे के संपर्क में आ जाती है | 
  • इसके लिए पर्याप्त लम्बाई की CR cassette (35 X 43) काम  में ली जाती है ताकि पूरी bony pelvis radiyograph में शामिल हो जाये |  
  • इमेज रिसेप्टर को femoral pulse के लेवल पर सेंटर करते है | 

    Direction and Location of X-ray beam

    Collimated vertical x ray beam को femoral pulse की लाइन के बीच में सेंटर करते है |

    Exposure parameter

      • kVp                   -  70 to 90
      • Technique         -   500ma
      • Time                 -    0.15 sec
      • Grid                  -    yes
      • Grid ratio          -   10 : 1
      • FFD                  -    100cm
      • Focal spot        -    Large (0.2mm)
      * image source- Clark's positioning in radiography


      रेडियोग्राफी पर VIDEO TUTORIAL देखने के लिए 
      निचे दिए गए YOUTUBECHANNEL के लिंक पर क्लिक 




      कोई टिप्पणी नहीं:

      एक टिप्पणी भेजें